{"_id":"5c5dc2dcbdec2213dd6db73e","slug":"71549648604-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले लगाई एफआर, अब पुन: विवेचना में भी टाल दी कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले लगाई एफआर, अब पुन: विवेचना में भी टाल दी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। एक विवाहिता की ओर से दर्ज कराए गए दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी। पीड़ित के पुन: विवेचना का आदेश कराने पर पुलिस ने जांच ठंडे बस्ते में डाल दी। विवाहिता ने इसकी शिकायत एसपी से कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
हरथला सोनकपुर (मुरादाबाद) की रहने वाली गीता देवी पुत्री रमेश ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी यहां कोतवाली क्षेत्र के शिवनगर कॉलोनी निवासी एक शिक्षक से हुई थी। पिछले साल उसने अपने ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्पीड़न की धाराओं में दो मुकदमे दर्ज कराए थे। आरोप है कि इसकी विवेचना करने के दौरान पुलिस ने पीड़ित महिला का कोई बयान दर्ज नहीं किया, बल्कि मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट (एफआर) लगा दी। इसकी जानकारी मिलने पर पीड़ित ने अधिकारियों से शिकायत की, जिस पर अफसरों ने पुन: विवेचना के आदेश दिए। पिछले कई महीने से पुलिस विवेचना को ठंडे बस्ते में डाले है। शुक्रवार को पीड़ित ने कोतवाली पुलिस पर साठगांठ करने का आरोप लगाते हुए एसपी से गुहार लगाई है। एसपी मनोज कुमार सोनकर ने सीओ सिटी से मामले की जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।