फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   उर्स देखने आई किशोरी प्रेमी संग चली गई

उर्स देखने आई किशोरी प्रेमी संग चली गई

Sun, 25 Feb 2018 04:36 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
उर्स देखने आई किशोरी प्रेमी संग चली गई
उर्स देखने गई किशोरी प्रेमी संग चली गई
विज्ञापन

मामा ने दी तहरीर, सुनगढ़ी पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। उर्स देखने के लिए मामा के घर गई किशोरी 19 फरवरी की रात एक बजे परिवार वालों को चकमा देकर प्रेमी के संग चली गई। मामा से मिली तहरीर पर शनिवार रात सुनगढ़ी पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस को दी तहरीर में सुनगढ़ी क्षेत्र के एक युवक ने बताया कि उसके गांव में उर्स चल रहा है। उसकी 16 वर्षीय भांजी उर्स देखने के लिए आई हुई थी। वह उन्हीं के घर में रह रही थी। 19 फरवरी की रात परिवार के लोग खाना खाकर सोने चले गए। इस बीच देर रात करीब एक बजे किशोरी को गजरौला के सरदाह गांव निवासी निजाकत खां बहला फुसलाकर भगा ले गया। दूसरे दिन सुबह जागने पर किशोरी के न मिलने पर परिवार के लोगों ने काफी तलाश किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद आरोपी से फोन पर संपर्क किया गया, जिसमें उसने किशोरी के साथ होने की बात कहकर फोन काट दिया।
विज्ञापन

एसएचओ मोहम्मद कासिम ने बताया कि तहरीर के आधार पर किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
इंटरमीडिएट की छात्रा लापता, रिपोर्ट
कोतवाली। कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने बताया कि उसकी बेटी इंटरमीडिएट की छात्रा है। उसकी दो साल पहले खटीमा (उधमसिंह नगर) निवासी मोहम्मद सरताज से शादी तय हुई थी, जिसको किसी कारण कारणवश रिश्ता तोड़ दिया गया था। 22 फरवरी की सुबह करीब साढ़े सात बजे छात्रा घर से उर्दू का पेपर देने जाने के लिए घर से निकली। उसी कॉलेज में उसकी बहन भी परीक्षा दे रही थी। कुछ देर बाद परिवार वालों को छात्रा के स्कूल न पहुंचने की जानकारी हुई। पिता ने सरताज व उसके साथियों पर छात्रा को बहला फुसलाकर ले जाने का संदेह जताया। कोतवाल जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि आरोपी सरताज, राजू और मोहम्मद सद्दीक उर्फ मामू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed