फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गन्ना छिलाई कर रहे मजदूर को बाघ ने बनाया निवाला

गन्ना छिलाई कर रहे मजदूर को बाघ ने बनाया निवाला

Sun, 14 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
गन्ना छिलाई कर रहे मजदूर को बाघ ने बनाया निवाला
बाघ - फोटो : अमर उजाला
बाघ के दहाड़ने पर मजदूरों में मची भगदड़
विज्ञापन


जोगराजपुर (पीलीभीत)। गन्ने की छिलाई कर रहे मजदूरों पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे बाघ ने हमला कर दिया। बाघ की दहाड़ सुनकर मजदूर जान बचाने को भागे, लेकिन सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव चतीपुर निवासी 30 वर्षीय राजेश पीछे रह गया। जिसे बाघ ने दबोच लिया। राजेश को मारकर बाघ गन्ने के खेत में खींच ले गया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने फायरिंग की और पटाखे छोड़े। काफी देर तक चली मशक्कत के बाद राजेश का शव गन्ने के खेत से निकाला जा सका। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर सेहरामऊ उत्तरी पुलिस और खुटार रेंज के भी वन अफसर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाकर करीब चार घंटे बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। इसके साथ ही जिले में सवा साल के भीतर बाघ के हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। लेबर गन्ना छीलने जाने से भी कतराने लगी है।
टाइगर रिजर्व से सटी खुटार रेंज के जंगल से करीब 300 मीटर दूरी पर हरीपुर निवासी सुरेंद्र सिंह का खेत है। जिसमेें गन्ना की फसल है। रविवार को गन्ने की छिलाई को आठ मजदूर लगाए गए थे। दोपहर करीब 12 बजे पांच मजदूर खाना खाने लगे, जबकि शेष तीन क्रमश: चतीपुर निवासी राजेश, रामकरन, मनोज गन्ने की छिलाई कर रहे थे। इस दौरान गन्ना के खेत से दहाड़ता हुआ बाघ मजदूरों पर दौड़ा। इससे मजदूरों में भगदड़ मच गई। इस दौरान बाघ ने राजेश को दबोच लिया और गन्ने के खेत में खींच ले गया। बाघ की दहशत से करीब दौ सौ मीटर दूर पहुंचकर मजदूरों ने इसकी सूचना खेत स्वामी और अन्य ग्रामीणों को दी। इस पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार होकर लाठी, डंडे लेकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और शोर-शराबा किया। सूचना पर एसओ सेहरामऊ रूम सिंह बघेल टीम के साथ और खुटार रेंज के रेंजर रनवीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शोर-शराबा कर लोग राजेश का शव निकालने को गन्ने के खेत में घुसने लगे। इस पर शव के पास बैठा बाघ दहाड़ते हुए भीड़ की ओर दौड़ पड़ा। इससे भगदड़ मच गई। इसके बाद वन कर्मियों ने फायरिंग की। भारी शोर-शराबा कर लोग खेत में घुसे और राजेश के शव को बाहर उठा लाए। घटना को लेकर एकत्र हुए लोगों ने बाघ को खेतों से पहले खदेड़ने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि पहले बाघ को खेतों से खदेड़ा जाए। इसके बाद ही राजेश का शव उठने दिया जाएगा। इस दौरान सीओ अनुराग दर्शन, कोतवाली पूरनपुर की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंच गई। सीओ और तहसीलदार मजदूर के परिवार को शासन की योजनाओं के तहत लाभ दिलाने और बाघ को खदेड़ने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब चार घंटे बाद ग्रामीण शांत हुए। जिसपर सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

000
घटना शाहजहांपुर की खुटार रेंज के निकट हुई है। जंगल के बाहर हमला हुआ है। इसमें मृतक परिवार को खुटार शाहजहांपुर वन विभाग के माध्यम से ही मुआवजा दिया जाएगा। घटना के बाद से आसपास के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। टाइगर रिजर्व के कुछ कर्मचारियों की भी ड्यूटी क्षेत्र में निगरानी के लिए लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैलाश प्रकाश, डीएफओ, टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed