फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   आरोपी मौसा हिरासत में, अफसरों ने की पूछताछ

आरोपी मौसा हिरासत में, अफसरों ने की पूछताछ

Wed, 08 May 2019 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
आरोपी मौसा हिरासत में, अफसरों ने की पूछताछ
पीलीभीत। आठ साल के बच्चे सोनू की हत्या में नामजद उसके मौसा महेश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पुलिस के अलावा अफसरों ने भी पूछताछ की। पुलिस सोनू की मां और मौसा के बीच अवैध संबंधों के अलावा भी कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पूरनपुर क्षेत्र के महादिया गांव निवासी स्वर्गीय श्याम बिहारी का आठ वर्षीय पुत्र सोनू अपनी मां राजेश्वरी देवी के साथ मौसेरे भाई राजकुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद की शादी में सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव सिकलापुर गया था। वहां से रविवार रात करीब नौ बजे सोनू लापता हो गया। सोमवार सुबह उसका शव तालाब में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सोनू की गला दबाकर हत्या की गई थी। उसके बाबा बाबूराम सुनगढ़ी थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें सोनू की मां राजेश्वरी और उसके बहनोई नवदिया गांव निवासी महेश को नामजद किया गया था। सोमवार रात पुलिस ने आरोपी महेश को हिरासत में ले लिया। उसे एएसपी रोहित मिश्र, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने घंटों पूछताछ की। इस मामले में सुनगढ़ी पुलिस के अलावा सर्विलांस और स्वाट टीम भी छानबीन में लगी हैं। पुलिस नामजदगी के आधार पर आरोपियों को जेल भेजने के बजाय हकीकत का पता लगने में जुटी है। पुलिस दोनों के मोबाइल के मोबाइल की कॉल डिटेल का रिकॉर्ड निकला रही है। इसका भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के पीछे संपत्ति या कोई दूसरा विवाद तो नहीं है।
विज्ञापन

मंगलवार को सीओ सिटी धर्मसिंह मार्छाल ने कोतवाली पुलिस के साथ दोबारा मौका मुआयना किया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों से बातचीत भी की गई।
ससुराल वालों से चल रहा था राजेश्वरी का विवाद
पुलिस को छानबीन के दौरान पता लगा है कि सोनू की मां राजेश्वरी का अपने ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। इस झगड़े की असल वजह भी पुलिस तलाश रही है। इस मामले में दोनों पक्षों के साथ रिश्तेदारों से भी बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.तो दो रिश्तेदार झगड़े भी थे
पुलिस को पता चला है कि घटना के दिन सिकलापुर गांव में सोनू के दो रिश्तेदारों के बीच विवाद भी हुआ था। इस विवाद में आरोपी महेश भी शामिल होना बताया जा रहा है। झगड़ा क्यों और किसके बीच हुआ इसका पुलिस पता लगा रही है।

बच्चे की हत्या के मामले में नामजद मुकदमा दर्ज है। आरोपी मौसा से पूछताछ की जा रही है। घटना के खुलासे को कई टीमें लगाई गई हैं। - रोहित मिश्र, एएसपी
बच्चे की हत्या में उसकी मां और मौसा को नामजद किया गया है। आरोपी मौसा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस घटना के पीछे अवैध संबंध बताए गए हैं। घटना के पीछे असल वजह क्या है इसकी तह में जाने के निर्देश पीलीभीत एसपी को दिए गए हैं। इसमें पारिवारिक संपत्ति, विवाद या कोई और वजह तो नहीं रही इसका पता लगाया जा रहा है।
अविनाश चंद्र, एडीजी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed