{"_id":"5c82a20cbdec2213fa1f9bc5","slug":"61552065036-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसलपुर -बरेली मार्ग पर कार में लगी आग, बच गए सवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीसलपुर -बरेली मार्ग पर कार में लगी आग, बच गए सवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। बरेली रोड के मंडरा सुमन मोड़ पर गुरुवार देर रात चलती कार में आग लग गई। हादसे में कार पूरी तरह से जल गई, जबकि सवार लोगों ने खुद को सुरक्षित बचाया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बख्तावरलाल के निवासी हरीश कुमार बृहस्पतिवार को बरेली गए थे। उनके साथ परिवार के ही तीन अन्य सदस्य भी थे। रात को सभी सदस्य कार से घर लौट रहे थे। बीसलपुर से पांच किलोमीटर पहले मंडरा सुमन मोड़ पर चलती कार में आग लग गई। आग लगते ही कार में सवार लोग फुर्ती से बाहर निकल आए। चूंकि मौके पर आग बुझाने का कोई इंतजाम नहीं था, इसलिए वे लोग कुछ देर जलती कार को देखते रहे, फिर वहां से चले गए। बुरी तरह जल जाने से कार का नंबर और रंग तक पता नहीं चल पा रहा था। शुक्रवार को सुबह जब उधर से लोग गुजरे, तो उन्होंने जली हुई कार देखी। कुछ ही देर में मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। कार मालिक हरीश ने बताया कि वह शुक्रवार को हादसे की सूचना देने के लिए बरेली बीमा कंपनी के कार्यालय गए थे। शाम को वापस आने के बाद बीसलपुर कोतवाली पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।