फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   रिश्तेदार के घर जा रही किशोरी से छेड़छाड़ के बाद हंगामा

रिश्तेदार के घर जा रही किशोरी से छेड़छाड़ के बाद हंगामा

Mon, 04 Mar 2019 10:43 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
रिश्तेदार के घर जा रही किशोरी से छेड़छाड़ के बाद हंगामा
बीसलपुर। रिश्तेदार के घर जा रही किशोरी से छेड़छाड़ के बाद जमकर हंगामा हुआ। किशोरी के परिजनों ने गुस्से में आरोपी के घर जाकर मारपीट की और धमकी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की और से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी रविवार रात करीब आठ बजे गांव में ही अपने एक रिश्तेदार के साथ पैदल घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के सौरभ, गौरव और सोनू ने किशोरी को रोक लिया। फब्तियां कसते हुए किशोरी से छेड़छाड़ की। उसके विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हुए इससे पहले होने के बाद ारोपी धमकी देकर भाग गए। किशोरी ने घर जाकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।
विज्ञापन

इधर, दूसरे पक्ष के सौरभ ने पुलिस को बताया कि किशोरी के परिवार वाले देर रात उसके मकान में घुस गए और गाली गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर मारपीट की गई। आसपास के लोगों के जमा होने पर किशोरी के परिजन अंजाम भुगतने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाल जेपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सौरभ गौरव और सोनू के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं दूसरे पक्ष के सौरभ की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, गाली गलौज और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed