फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दस साल के मासूम की धारदार हथियार से हत्या

दस साल के मासूम की धारदार हथियार से हत्या

Thu, 13 Dec 2018 08:03 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
दस साल के मासूम की धारदार हथियार से हत्या
दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के चक शिवपुरी गांव में एक साल पुरानी रंजिश में एक किशोर ने दस साल के बालक की हत्या कर दी। किशोर ने बालक को पहले गला दबाकर मारने की कोशिश की। इसके बाद उसपर हंसिया से कई वार किए। रंजिश खेत में जानवर घुसने की बात पर सालभर पहले शुरू हुई थी। इसमें दोनों परिवारों के बीच मारपीट भी हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार पड़ोसी होने के साथ-साथ आपस में रिश्तेदार भी हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने छानबीन कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसपी बालेंदु भूषण सिंह, सीओ धर्म सिंह मार्छाल समेत कई अफसरों ने मौका मुआयना कर वारदात की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के चक शिवपुरी गांव निवासी रामपाल मजदूरी करते हैं। एक साल पहले मृतक बालक के पिता का जानवर आरोपी के खेत में घुसने पर मामूली विवाद हो गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया था। कुछ दिन पहले जमीन जोतने को लेकर भी भी एक छिटपुट विवाद रहा। इसके बाद से रंजिश चली आ रही है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे रामपाल का दस वर्षीय पुत्र राजीव गांव के अन्य बच्चों के साथ भुईता गांव निवासी सुंदरलाल के यूकेलिप्टस के बाग में पत्ते बीनने के लिए गया था। देर शाम तक वापस न आने पर परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए। देर रात राजीव का शव मकान से आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित यूकेलिप्टस के बाग में पड़ा मिला। उसकी गर्दन और पेट में धारदार हथियार के निशान मिले। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में सीओ धर्म सिंह मार्छाल, कोतवाल हरिशंकर वर्मा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और छानबीन की। इसमें कुछ ही देर में हत्यारोपी के तौर पर क्षेत्र के उसी किशोर का नाम सामने आया, जिसके पिता से मृतक के पिता की रंजिश चल रही है। आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कुछ ही देर में हत्या की वजह एक साल पहले हुई मारपीट की रंजिश निकली। हंसिया भी पुलिस ने बरामद कर लिया। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटा परिवारीजनों को सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed