फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   घरेलू विवाद के बाद पति ने लगाई फांसी, पत्नी ने पिया जहर

घरेलू विवाद के बाद पति ने लगाई फांसी, पत्नी ने पिया जहर

Wed, 26 Sep 2018 10:36 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
घरेलू विवाद के बाद पति ने लगाई फांसी, पत्नी ने पिया जहर
विवाद में पति ने फंदा लगाया तो पत्नी ने जहर पी लिया
विज्ञापन

क्रासर...
पति को ग्रामीणों ने बचाया, पत्नी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। कहासुनी के बाद रस्सी लेकर घर से निकले गैरतपुर जप्ती गांव निवासी 22 वर्षीय संजीव ने गांव से कुछ दूरी पर स्थित खेत में जाकर पेड़ के सहारे फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। उसको तो ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन दूसरी तरफ घर में मौजूद पत्नी नीलम ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतका के पिता की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं संजीव को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
घटना बुधवार सुबह दस बजे गांव गैरतपुर जप्ती की है। संजीव का पत्नी नीलम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर संजीव प्लास्टिक की रस्सी लेकर बाइक से निकल गया। इसके बाद उसने गांव से कुछ दूरी पर जाकर एक खेत में पेड़ के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। आसपास के खेतों पर काम कर रहे लोगों ने युवक को फंदे पर लटकता देखा तो शोर मच गया। मौके पर जमा हुए लोगों ने उसको बमुश्किल नीचे उतारा और सीएचसी भर्ती कराया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, नीलम ने घर में रखा जहरीला पदार्थ को पी लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिवारवाले उसको नगर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां उसको मृत घोषित कर दिया। शाम को कोतवाली पहुंचे नीलम के पिता रामपाल ने पुलिस को सूचना दी। सीओ कमल सिंह ने भी विवाहिता के पिता से मामले की जानकारी जुटाई। कोतवाल केके तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

000
नीलम के पिता ने लगाए संगीन आरोप
शाहजहांपुर के कस्बा बंडा के मोहल्ला गायत्री निवासी नीलम के पिता रामपाल ने आरोप लगाया कि संजीव मोबाइल पर अक्सर किसी से बात करता था। इसका नीलम विरोध करती थी। इसी को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता था। इसके अलावा ससुराल वाले एक लाख रुपये की मांग करते थे। उन्होंने कहा कि पहले नीलम की मौत हुई है। इसके बाद कार्रवाई से बचने के लिए संजीव ने आत्महत्या की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालियों ने झुठलाए आरोप
इधर, संजीव के पिता कुंदनलाल का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से गलत हैं। पति पत्नी में किसी बात को लेकर हुए विवाद पर पहले संजीव ने फांसी लगाई। इसके बाद नीलम ने जहरीला पदार्थ पीकर जान दे दी है। विवाद की वजह को लेकर उन्होंने अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed