फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कहासुनी के बाद लाठी डंडों से हमला किया

कहासुनी के बाद लाठी डंडों से हमला किया

Wed, 12 Sep 2018 01:21 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
कहासुनी के बाद लाठी डंडों से हमला किया
खेकड़ा (बागपत)। ग्राम रटौल में आपसी कहासुनी के बाद तीन लोगों ने एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। घायल ने थाने में हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। ग्राम रटौल निवासी इकबाल गांव मे ही रोड़ी-डस्ट बेचने का काम करता है। मंगलवार की सुबह वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। तभी उसकी दुकान पर गांव के तीन लोग पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर तीनों लोगों ने उसे लाठी-डंडों से हमला बोलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीचबचाव किया। इसके बाद घायल परिजनों के संग खेकड़ा थाने में पहुंचा, जहां उसने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल का सीएचसी पर इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed