{"_id":"5aaac5fa4f1c1baf758b5b30","slug":"61521141242-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने किसान पर झोंका फायर, बाल बाल बचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने किसान पर झोंका फायर, बाल बाल बचा
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
बाइक सवार दो बदमाशों ने ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना भरकर ले जा रहे किसान पर फायर झोंक दिया। इसमें वह बाल बाल बच गया। किसान ने थाने में तहरीर दी।
बृहस्पतिवार को सुबह करीब दस बजे क्षेत्र के ग्राम सलावतपुर खेड़ी निवासी किसान विरेंद्र सिंह ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लादकर अपने पुत्र आकाश एवं भतीजे कुलदीप के साथ वाया मीतली रजबाहे से होकर खेकड़ा की तरफ आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उस पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। इसमें वह बाल बाल बच गया और उसने पुत्र और भतीजे के साथ जंगल की तरफ दौड़कर जान बचाई। शोर सुनकर खेतों में कार्य कर रहे किसान भी दौड़े। इसके चलते दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर खेकड़ा की तरफ भाग गए। पीड़ित किसान ने थाना खेकड़ा थाने में घटना को लेकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।