फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   महिला के गायब होने पर सुधारगृह को नोटिस

महिला के गायब होने पर सुधारगृह को नोटिस

Wed, 04 Oct 2017 05:35 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
महिला के गायब होने पर सुधारगृह को नोटिस

विज्ञापन
पीलीभीत। महिला हेल्पलाइन 181 के माध्यम से मिली महिला सुधार गृह से गायब हो गई थी। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने सुधार गृह संचालिका को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
करीब एक सप्ताह पूर्व बीसलपुर क्षेत्र में लावारिस घूम रही महिला की सूचना 181 के माध्यम से जिला स्तर पर बने आशा ज्योति केंद्र को मिली थी। इस पर केंद्र की रेस्क्यू टीम ने उसे बरामद कर केंद्र पर लाकर काउंसलिंग की। तमाम प्रयास के बाद भी महिला अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकी। मंदबुद्धि एवं ठीक से हिंदी बोलने व समझने में दिक्कत के चलते उसके परिवार के बारे में कोई जानकारी न मिलने पर टीम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर महिला का मेडिकल कराया। मेडिकल जांच में वह दो माह की गर्भवती पाई गई। इसके बाद उसे गौहनिया स्थित सुधार गृह भेजा गया लेकिन महिला वहां से गायब हो गई।
विज्ञापन

इस मामले की जानकारी करने पर सुधार गृह की संचालिका नीलम गुप्ता ने इसकी जानकारी जिला प्रोबेशन कार्यालय में देने की बात कही थी, जबकि जिला प्रोबेशन कार्यालय को कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। वही पुलिस को भी महिला के जाने की जानकारी नहीं दी गई। इस पर अमर उजाला ने दो अक्तूबर के अंक में मामले का प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर पर संज्ञान लेकर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम सुधारगृह की संचालिका को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि सुधारगृह से महिला के जाने की कोई जानकारी कार्यालय को नहीं दी गई है। इसपर उनसे जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed