{"_id":"5c66a60fbdec22090f3fc59b","slug":"51550231055-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्भवती की मौत की वजह स्पष्ट नहीं, विसरा प्रिजर्व","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्भवती की मौत की वजह स्पष्ट नहीं, विसरा प्रिजर्व
पीलीभीत। पोस्टमार्टम के दौरान खुशबू की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। इससे बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। यह मामला 12 फरवरी का है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के परसिया गांव निवासी नरेश कुमार ने प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी खुशबू को कस्बा बरखेड़ा के एक महिला झोलाछाप को दिखाया था। आरोप है कि झोलाछाप के गलत इंजेक्शन लगाने खुशबू की मौत हो गई। नरेश कुमार ने झोलाछाप के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में तहरीर दी थी। 14 फरवरी को बरखेड़ा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था, लेकिन शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद भी कुछ हल नहीं निकल सका है। पहले से उलझी गुत्थी अब पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद और उलझ गई है। इंस्पेक्टर बरखेड़ा एसके उपाध्याय ने बताया कि गर्भवती खुशबू की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।विसरा जांच के लिए भेजा गया है। मामले में एक तहरीर पति की ओर से इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए दी गई थी। एक अन्य तहरीर पति के खिलाफ मृतका के परिवार वालों ने भी दे दी है। दोनों तहरीरों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।