फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बीसलपुर सर्किल में तीन महिलाओं से दुष्कर्म

बीसलपुर सर्किल में तीन महिलाओं से दुष्कर्म

Sun, 10 Feb 2019 12:12 AM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर सर्किल में तीन महिलाओं से दुष्कर्म
पीलीभीत। बीसलपुर सर्किल में अलग-अलग तीन स्थानों पर दुष्कर्म की घटनाएं हुईं। बीसलपुर स्थित एक भट्ठे पर परिवार संग रह रही एक युवती से दो मजदूरों ने बलात्कार किया। विरोध करने पर पीड़ित के परिजनों से मारपीट की गई। पुलिस आरोपियों को हिरासत में ले लिया, लेकिन देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। न ही पुलिस अफसरों को इसकी सूचना दी गई। बरखेड़ा में खेत पर गई महिला से रेप किया गया। बीसलपुर कस्बे में घर के आंगन में सो रही से महिला से एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने इन दोनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मगर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को बीसलपुर पुलिस संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन

मजदूर की बहन से सामूहिक दुष्कर्म, दो हिरासत में
बीसलपुर। बरखेड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बीसलपुर क्षेत्र में स्थित एक भट्ठा पर परिवार समेत रहकर मजदूरी करता है। वहां अन्य मजदूर भी रहते हैं। शुक्रवार रात करीब 11 बजे उसकी बहन शौच को जा रही थी। तभी उसे दो मजदूरों ने अपने डेरे में खींच लिया और दुष्कर्म किया। चीख पुकार सुनकर जब वह मौके पर गया तो आरोपियों ने मारपीट की। वह बमुश्किल बहन को छुड़ाकर लाया। शनिवार सुबह पीड़ित पक्ष ने थाने जाकर तहरीर दी। बीसलपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया, लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी। इंस्पेक्टर जयप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मारपीट का प्रतीत हो रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म
बीसलपुर। नगर की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात वह अपने घर के बरामदा में सो रही थी। रात करीब 12 बजे अबरार दीवार फांदकर उसके घर में घुस गया और चाकू दिखाकर विवाहिता को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर कमरे में सो रहा महिला का पति जाग गया। तभी आरोपी धमकी देकर भाग गया। इंस्पेक्टर जयप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी अबरार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत पर गई विवाहिता से दुष्कर्म, मारपीट
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र की एक 35 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस को तहरीर दी तहरीर में बताया कि उसके पति मजदूरी करते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे वह घर से कुछ दूर खेत में शौच को गई थी। तभी उसे गांव के हरप्रसाद पकड़ लिया और डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की। विवाहिता ने शुक्रवार शाम पति के साथ थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कर विवाहिता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

दो मामलों की बीसलपुर और बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। भट्ठे पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को लेकर कोई जानकारी नहीं है। बीसलपुर पुलिस ने ऐसी कोई सूचना नहीं दी गई है। इंस्पेक्टर बीसलपुर से पूरे मामले की जानकारी जुुटाई जाएगी। - रोहित मिश्रा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed