{"_id":"5b31458a4f1c1bf86e8b9dfb","slug":"51529955722-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलावतपुर खेड़ी के लोगों का थाने में प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सलावतपुर खेड़ी के लोगों का थाने में प्रदर्शन
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
ग्राम सलावतपुर खेड़ी के लोगों ने थाने में प्रदर्शन कर किसान पर तेजाब फेंकने के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।
क्षेत्र के ग्राम सलावतपुर खेड़ी निवासी विनय पाल पुत्र मंगत सिंह से गांव के ही कुछ लोग रंजिश रखते हैं। बीस जून की शाम वह अपने खेतों में पानी चला रहा था। इसी दौरान गांव के चार लोग खेत में पहुंचे और उसके साथ गाली गलौच करने लगे और विरोध करने पर चारों ने किसान विनय पाल की पिटाई की। साथ ही पकड़कर उसके ऊपर तेजाब डाल दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। विनय पाल के शोर मचाने पर आस पास के खेतों में कार्य कर रहे किसान भी दौड़े। किसानों को आता देखकर चारों लोग भाग गए। पड़ोसी किसानों ने विनय पाल के परिजनों को फोन कर वारदात की सूचना दी।
सूचना मिलते ही परिजन खेत में पहुंचे और झुलसे विनय पाल को लेकर खेकड़ा थाने पहुंचे। परिजनों ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ तेजाब डालने की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर विनय पाल को खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों के रैफर करने पर परिजनों ने उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। विनय पाल के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा शीघ्र ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो किसान का परिवार गांव से पलायन करने को मजबूर हो जाएगा। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने प्रदर्शनकारियों को आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया। इस दौरान कृष्णपाल, अजय कुमार, कालू, रविंद्र, वीरेंद्र, ऊषा देवी, सुमन, सुनीता, रेशो, किरण, पूजा, रीना, बबली आदि रहे।