{"_id":"5aaac6004f1c1b92778b59ec","slug":"51521141248-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुबारिकपुर के जंगल में 28 खंभों से तार चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुबारिकपुर के जंगल में 28 खंभों से तार चोरी
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर के जंगल से रात्रि में तार चोर गिरोह के सदस्यों ने बिजली के 28 खंभों से कई लाख रुपये कीमत का तार चोरी किया। इससे क्षेत्र में 18 किसानों के नलकूप बंद हो गई। जेई ने खेकड़ा थाने में चोरों के खिलाफ तहरीर दी।
क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर के जंगल में बुधवार की रात्रि में सक्रिय तार चोर गिरोह के सदस्यों ने बिजली के 28 खंभों से कई लाख रुपये कीमत का बिजली का तार चोरी कर लिया। बृहस्पतिवार की सुबह जब किसान खेतों में पहुंचे तो खंभों से तार चोरी होने का पता लगा। इसकी सूचना किसानों ने विद्युत निगम के जेई को दी। जेई मौके पर पहुंचा। जेई ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। 28 खंभों से तार चोरी होने के कारण 18 किसानों के नलकूपों की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। किसानों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से अविलंब लाइन खिंचवाकर बिजली आपूर्ति चालू कराने की मांग की।