{"_id":"5a42498e4f1c1b86698c3d92","slug":"51514293646-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा
Updated Tue, 26 Dec 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक के पहुंचकर समझाने पर आरोपी ने धमकाया
तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामला जांच में टरकाया
बीसलपुर। कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा को मंगलवार सुबह छह बजे एक शोहदे ने छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर छात्रा की पिटाई की गई। जानकारी मिलने पर समझाने पहुंचे कोचिंग शिक्षक को भी आरोपी ने धमकी दे डाली। इसकी तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन पुलिस ने मामला जांच के नाम पर टरका दिया है।
कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह नगर के एक कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा है। मंगलवार सुबह छह बजे वह कोचिंग पढ़ने पैदल जा रही थी। इस बीच रास्ते में उसको एक युवक ने रोक लिया और फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। काफी प्रयासों के बाद भी आरोपी के न मानने पर छात्रा ने फोन कर कोचिंग शिक्षक को मौके पर बुला लिया। कोचिंग शिक्षक के समझाने पर आरोपी ने उनको भी अंजाम भुगतने की धमकी दी और भीड़ इकट्ठा होने पर भाग गया। शिक्षक के साथ कोतवाली पहुंचकर छात्रा ने मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाल मनोज त्यागी ने बताया कि कस्बा इंचार्ज वेदप्रकाश सिंह को भेजकर मामले की जांच कराई जा रही है।