फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   प्रेमिका के घर रंगरेलियां मनाना महंगा पड़ा

प्रेमिका के घर रंगरेलियां मनाना महंगा पड़ा

Fri, 17 Nov 2017 11:49 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
प्रेमिका के घर रंगरेलियां मनाना महंगा पड़ा
बीसलपुर (पीलीभीत)। मोहल्ला दुबे में एक परिवार के लोगों ने जिला लखीमपुर के एक युवक को गुरुवार की रात घर में घुसने पर बंधक बनाकर पीटा। युवक द्वारा फोन पर दी गई अधूरी सूचना के आधार पर पुलिस उसे बरामद करने के लिए घंटों भटकती रही। पुलिस ने युवक को बरामद करने के बाद दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है और दोनों पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला दुबे के एक परिवार के लोग गुरुवार की शाम एक वैवाहिक समारोह में गए थे। घर पर उनकी युवा पुत्री अकेली रह गई थी। युवती ने फोन कर जिला लखीमपुर के थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव शहाबुद्दीनपुर निवासी प्रशांत कुमार को बुला लिया था। घर वालों के वैवाहिक समारोह में जाते ही युवती ने प्रशांत को अपने घर के अंदर बुला लिया। युवती की प्रशांत से फेसबुक पर दोस्ती हो गई थी। युवती ने गुरुवार की रात को मौका पाकर प्रेमी को बुला लिया था। इसी बीच घर के लोग निर्धारित समय से पहले ही घर लौट आए। घर में अजनबी युवक को देखकर घर वाले माजरा तो समझ गए लेकिन उन्होंने मामले को दूसरा रूप देते हुए युवक को पीटा और एक कमरे में बंधक बना लिया। घर वालों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। बंधक बनाए गए युवक ने फोन पर कोतवाली पुलिस को बताया कि मोहल्ला दुबे में एक घर के लोगों ने उसका अपहरण करने के बाद उन्हें अपने घर में बंधक बना लिया है। युवक पुलिस को घर का सही पता नहीं बता सका। अपहरण की सूचना से हरकत में आई कोतवाली पुलिस मोहल्ला दुबे में बंधक बनाए गए युवक को तलाश करने में जुट गई, लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी पुलिस उसे ढूंढ नहीं पाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह युवक ने पुलिस को पुन: फोन कर घर का सही पता बता दिया। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घर में बंधक बनाए गए युवक को रिहा कराया और अपने साथ कोतवाली ले आई। पुलिस ने युवक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें युवक के काफी चोटें आने की पुष्टि हुई है। युवती के पिता ने शुक्रवार को पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि प्रशांत उनके घर में चोरी करने के इरादे से घुसा था। इधर प्रशांत द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि वह अपनी प्रेमिका के फोन पर उसके घर मिलने आया था। प्रेमिका के घर वालों ने अपहरण कर उसे बंधक बना लिया और पीटा। प्रशांत द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में दो लोगों को नामजद किया गया है और दो को अज्ञात बताया गया है। कोतवाल मनोज त्यागी ने बताया कि दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवती के पिता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर प्रशांत को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed