{"_id":"59413a414f1c1bfe0a8b4876","slug":"51497446977-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से घर लौट रहे किसान को पीटकर किया लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत से घर लौट रहे किसान को पीटकर किया लहूलुहान
Updated Wed, 14 Jun 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मझोला। खेत से काम निपटाकर घर लौट रहे किसान को जमीन के पुराने विवाद में दबंगों ने रास्ते में घेरकर पीट दिया। पीड़ित ने कॉलोनी के दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जोशी कालोनी निवासी बिस्सु मजूमदार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह वह खेत पर काम निपटाकर खाना खाने के लिए घर जा रहा था। इस बीच रास्ते में पुराने विवाद को लेकर निवस्सा और बादल ने रोककर गाली गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। रास्ते में घेरकर लोहेे की रॉड से मारपीट की गई। इसके बाद लहूलुहान कर धमकी देकर भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर यूपी 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। पीड़ित ने बताया कि दो माह पूर्व भी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।