{"_id":"9c35e5596aa30f7957515e2cb3abb962","slug":"50-per-balway-ki-report-derz-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवे की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवे की रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत।
Updated Sun, 01 Feb 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
सिपाहियों को दौड़ाने और रायफल छीने जाने के मामले की सुनगढ़ी पुलिस ने
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक की ओर से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, सरकारी
कार्य में बाधा डालने सहित कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस वीडियो फुटेज के सहारे आरोपियों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।
31 जनवरी की सुबह करीब साढ़े आठ बजे टनकपुर हाइवे के पास ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरे गन्ने की चपेट में आकर दो छात्राएं मोहल्ला खकरा निवासी एश्वर्या देवल और अशोक कॉलोनी निवासी रिहूम साहनी मामूली रूप से चोटिल हो गई थीं। इससे गुस्साए लोगों ने अशोक कॉलोनी गेट के पास हाइवे पर जाम लगा दिया और ट्रैक्टर में तोड़फोड़ करने लगे थे।
सुनगढ़ी थाने के चार सिपाही जाम खुलवाने पहुंचे तो गुस्साई भीड़ ने उनसे धक्का- मुक्की कर दौड़ा लिया था। भागते समय सिपाही शिवदत्त की रायफल भी छीन ली थी।
हालांकि भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने रायफल कब्जे में लेकर पुलिस को लौटा दी थी। एसपी जितेंद्र कुमार शाही ने घटना को गंभीरता से लिया। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक से इस मामले की रिपोर्ट तलब की थी। शनिवार की देर रात रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने सुनगढ़ी पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे।
एसपी के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह की ओर से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 323, 332, 504 व सात क्रिमनल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बवाल के दौरान बनाई गई वीडियो फुटेज से पुलिस आरोपियों की पहचान कराने की कोशिश कर रही है।