फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ट्रैक्टर से कुचलकर किशोर की मौत, पिता घायल

ट्रैक्टर से कुचलकर किशोर की मौत, पिता घायल

Sat, 04 May 2019 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से कुचलकर किशोर की मौत, पिता घायल
जहानाबाद (पीलीभीत)। रिछा रोड पर गौनेरीदान गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर बाइक पर पीछे बैठा किशोर नीचे गिर गया और ट्रॉली के पहिये से कुचलकर उसकी मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे उसके पिता को मामूली चोटें आई। इसके बाद चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़ भाग गया। परिजनों संग जमा हुई ग्रामीणों की भीड़ ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की और पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। एसडीएम, सीओ के मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा दिलाने पर परिजन शांत हुए। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक चलाते वक्त हेलमेट का प्रयोग नहीं किया गया था।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के गौनेरा गांव निवासी हरीश चंद्र उत्तराखंड के किच्छा में मजदूरी करते हैं। शनिवार दोपहर को वह बाइक से रिछा रोड पर बस्ती चौराहा से सामान लेकर घर जा रहे थे। उनके साथ 14 वर्षीय पुत्र अरुण भी था। वह बाइक पर पीछे बैठा हुआ था। रिछा रोड पर गौनेरीदान गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार पिता-पुत्र गिर गए। इसमें अरुण ट्रॉली के पिछले पहिये से कुचल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर मौके से भाग गया। कुछ ही देर में मौके पर परिजन और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर जहानाबाद पुलिस भी पहुंची, लेकिन आक्रोशित परिजनों ने शव को उठाने ही नहीं दिया। आरोपी चालक की गिरफ्तारी और अफसरों को मौके पर बुलाने की मांग की। इस पर एसडीएम सदर सौरभ दुबे, सीओ सदर योगेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। परिजनों से बातचीत की गई। उनको सख्त कार्रवाई और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया गया। जिसके बाद परिजन मान गए। फिर जाकर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सीओ सदर ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को जहानाबाद पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। परिजनों से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके निर्देश थाना पुलिस को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

बेटे को खोकर चंद्रकली बदहवाश
मां चंद्रकली बेटे के मौत की खबर सुनते ही गश खा गई। परिजन उसको संभालते रहे। इधर, नजरों के सामने बेटे को मौत की आगोश में समाते हुए देखकर पिता हरीश भी सदमे में है। हर कोई पीड़ित परिवार को संभालने में जुटा रहा। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके बड़ा भाई सोनू और छोटा भाई सर्वेश हैं। वह सरौरा गांव में एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा सात का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed