{"_id":"5cbb58ebbdec224b9d4f827e","slug":"41555781867-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ पिलाकर युवक से 60 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। नगर के एक युवक को बोलेरो गाड़ी में नशीला शीतल पेय पिलाकर उससे 60 हजार रुपये लूट लिए गए। बाद में उसे चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया गया। नगर केे मोहल्ला ग्यासपुर निवासी छुन्नन मियां ने बताया कि वह शुक्रवार को शाहजहांपुर के कस्बा निगोही गए थे। निगोही के बस स्टैंड पर रात नौ बजे हाथ देकर शाहजहांपुर से बीसलपुर की ओर आ रही बोलेरो को रुकवाया। चालक ने उसे अपने पास बैठा लिया। बोलेरो में चालक के अलावा और कोई नहीं था। चालक ने बातों में उलझाकर छुन्नन को नशीला शीतल पेय पिला दिया। बेहोश होने पर उसने छुन्नन की जेब से साठ हजार रुपये निकाल लिए और थाना निगोही क्षेत्र के ही गांव पिपरिया के पास उसे गाड़ी से फेेंक दिया। छुन्नन रात भर वहीं पड़ा रहा। शनिवार सुबह होश आने पर छुन्नन किसी तरह घर पहुंचा। घरवालों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। इस बाबत खनंका पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक अनुज शर्मा ने बताया कि घटना बीसलपुर थाना क्षेत्र की नहीं है, इस मामले की रिपोर्ट निगोही थाने में ही दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।