फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   परीक्षा में फेल होने से क्षुब्ध विवाहिता ने की आत्महत्या

परीक्षा में फेल होने से क्षुब्ध विवाहिता ने की आत्महत्या

Thu, 10 Jan 2019 11:53 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा में फेल होने से क्षुब्ध विवाहिता ने की आत्महत्या
बीसलपुर। सीटीईटी में फेल होने से क्षुब्ध मोहल्ला पटेलनगर की एक विवाहिता ने गुरुवार तड़के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मोहल्ला पटेलनगर निवासी संतोष मौर्य ने बताया कि उनकी 30 वर्षीय पत्नी शशि देवी ने छह जनवरी को शिक्षक पात्रता परीक्षा दी थी, इसका आंसर शीट बुधवार को अपलोड कर दी गई। शशि ने जब इससे मिलान किया तो उसके कई सवाल गलत निकले। इसके गम में शशि ने बुधवार को खाना भी नहीं खाया था। गुरुवार को सुबह तीन बजे अपने कमरे की छत के कुंडे से चुन्नी का फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के बाकी सदस्य सुबह जब सोकर उठे तब घटना की जानकारी हुई और हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। इसी बीच जानकारी होने पर जिला बरेली के कस्बा बिशारतगंज में रहने वाले मृतका के मायके वाले भी आ गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस को दोनों पक्षों ने कार्रवाई से मना करते हुए लिख कर दे दिया। दोपहर बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। विवाहिता अपने पीछे चार वर्ष का एक मासूम पुत्र भी छोड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed