फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गर्भपात मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 24 Dec 2018 07:47 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूूरो पीलीभीत। Published by: zaidi saba Updated Mon, 24 Dec 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
गर्भपात मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
court - फोटो : PTI
घटना के छह माह बाद हुई कार्रवाई, पांच नामजद
विज्ञापन

पीलीभीत। जमीन के विवाद में रिश्तेदारों के बीच हुई मारपीट में महिला को हुए गर्भपात के मामले में घटना के छह माह बाद कोर्ट के आदेश पर कानूनी कार्रवाई की गई है। कोतवाली पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

मोहल्ला देशनगर गौड़ी की निवासी बबली पत्नी कल्लू की ओर से दर्ज की गई रिपोर्ट में उसकी बहन परवीन, तसलीम, मोहम्मद इशाक, इरशाद, मुस्तफा को नामजद किया गया है। बबली का कहना है कि उसके मकान में आरोपी बहनें हिस्सा मांगती है। इसको लेकर पूर्व में भी विवाद हो चुका है। 29 जून 2018 को आरोपी इसी विवाद के चलते घर में घुस आए और मारपीट की गई। जिसमें पीड़िता का तीन माह का गर्भ गिर गया। कई दिनों तक जिला अस्पताल में इलाज चला। प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed