फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सीजेएम का स्टेनो बता जालसाज ने महिला को ठगा

सीजेएम का स्टेनो बता जालसाज ने महिला को ठगा

Wed, 02 May 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
सीजेएम का स्टेनो बता जालसाज ने महिला को ठगा
लीड
विज्ञापन


सीजेएम का स्टेनो बता जालसाज ने महिला को ठगा
क्रासर...
बेटे को मुकदमे से बचाने के नाम पर लेता रहा रुपये, दिए कई फर्जी कागजात
क्रासर...
एडीजी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज की नामजद रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत।
खुद को सीजेएम का स्टेनो बताकर मोहल्ला फीलखाना के एक युवक ने महिला से लाखों रुपये ठग लिए। यही नहीं महिला के बेटे पर बरेली में एक और मुकदमा होने की झूठी जानकारी देकर दुबारा रुपया ठग लिया। जज के नाम पर भी 50 हजार की रकम ऐंठ ली। सच्चाई सामने आने पर जब महिला ने दिए रुपये वापस मांगे तो धमकी देकर भगा दिया। एडीजी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सोमवार रात नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पकड़िया निवासी नाजिमा पत्नी लईक अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा माहिम उर्फ टीपू उत्तराखंड में हेयर कटिंग का काम करता है। उस पर बीते दिनों एक लूट की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज हुई थी, जिसमें वह जमानत पर है। इस मुकदमे में मदद दिलाने के लिए मोहल्ला फीलखाना निवासी मोहसिन ने खुद को सीजेएम का स्टेनो बताकर परिजनों से मुलाकात की। पहले से पारिवारिक संबंध होने के कारण उनकी जालसाजी को कोई समझ नहीं सका। आरोपी ने एक साल के भीतर करीब तीन लाख रुपये ले लिए। कुछ दिन बाद बरेली में भी बेटे पर एक अन्य मुकदमा होने की बात कहकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट दायर करने के नाम पर चालीस हजार रुपये 28 जनवरी 2018 को ले लिए। यही नहीं जज को देने के नाम पर भी 50 हजार रुपये हड़पे। कोई शक न हो, आरोपी ने कुछ फर्जी कागजात कोर्ट का आदेश बताते हुए परिजनों को दे दिए। परिजनों ने इसकी जब जानकारी की तो आरोपी की पोल खुलकर सामने आ गई। इस पर 26 अप्रैल को जब महिला ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने धमकी देकर भगा दिया। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी मोहसिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed