फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   किशोरी से दुष्कर्म, भाई को फंदे पर लटकाने का आरोप

किशोरी से दुष्कर्म, भाई को फंदे पर लटकाने का आरोप

Sun, 14 Jan 2018 11:42 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म, भाई को फंदे पर लटकाने का आरोप
युवती के साथ रेप
युवक के आत्महत्या की कोशिश करने के मामले में आया नया मोड़
विज्ञापन

रविवार को किशोरी से मिली तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, मेडिकल को भेजा
आरोपी गिरफ्तार नहीं, पुलिस प्रथम दृष्ट्या संदिग्ध मान जांच में जुटी


पूरनपुर। कथित कलह के चलते शनिवार सुबह एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश करने के मामले में रविवार को नया मोड़ आ गया। युवक की बहन ने तहरीर देकर गांव के आदेश पर शुक्रवार रात घर में घुसकर दुष्कर्म करने और शनिवार सुबह इसकी शिकायत करने जाते वक्त हमला कर भाई को फंदे पर लटकाने का आरोप लगा दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपी और उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों पर रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि पुलिस घटना को प्रथम दृष्टया संदिग्ध बता जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। यही वजह है कि पुलिस ने अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
पुलिस को दी तहरीर में किशोरी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे गांव का निवासी आदेश दीवार फांदकर उसके घर में घुस आया। कमरे में सो रही किशोरी का मुंह दबा लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दरिंदगी दिखाते हुए किशोरी से दुष्कर्म कर भाग निकला। आरोपी के जाने के बाद पीड़िता ने शोर मचाकर परिवारवालों को जमा किया और घटना बताई। इसके बाद शनिवार सुबह वह अपने भाई के साथ कोतवाली शिकायत करने जा रही थी। आरोप है कि इस बीच आरोपी व उसके परिवार वाले आ गए और किशोरी के भाई को पकड़कर मारा पीटा। इसके बाद उसकी जान लेने की कोशिश करते हुए फंदे पर लटका दिया। शोर शराबा पर पहुंचे परिवार वालों ने बमुश्किल उसके भाई को बचाया और सीएचसी भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसको बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। किशोरी का कहना है कि घटना के बाद आरोपी लगातार सुलह का दबाव बनाने को धमका रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने किशोरी से मिली तहरीर पर आरोपी आदेश कुमार, हरीराम, जैतराम, राकेश के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने व जानलेवा हमला और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर इंद्रमोहन बड़ौला ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


शनिवार को युवक के सीएचसी पहुंचने पर कलह के चलते आत्महत्या की कोशिश करने की बात परिवार वालों ने कही थी। अब रविवार को किशोरी ने दुष्कर्म और भाई पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है, जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग दर्शन, सीओ पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed