{"_id":"5a1dbaa24f1c1b001c8b5b20","slug":"41511897762-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर रेप करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर रेप करने का आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
बिहार की भागलपुर पुलिस ने नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग किशोरी के साथ रेप करने वाले आजमगढ़ निवासी आरोपी युवक को मंगलवार को खेकड़ा में गिरफ्तार किया। बिहार पुलिस आरोपी को बुधवार को बागपत कोर्ट में पेश करने के बाद बिहार ले जाएगी।
मंगलवार को शाम करीब सात बजे बिहार के भागलपुर जिले की नाथनगर कबीरपुर थाने के उपनिरीक्षक संजीव कुमार पुलिस टीम के साथ खेकड़ा थाने में पहुंचे। उन्होंने थाना पुलिस को साथ लेकर पाठशाला मार्ग से एक हैंडलूम इकाई में कार्य करने वाले आबिद पुत्र सलाऊदीन निवासी आजमगढ़ को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक संजीव कुमार ने बताया दो माह पहले आजमगढ़ निवासी आबिद नाथनगर निवासी एक व्यक्ति की पंद्रह वर्षीय पुत्री को नशीला पदार्थ खिलाकर वहां से खेकड़ा ले आया। लड़की को कुछ दिन बाद बरामद किया और उसके न्यायालय में बयान कराए। किशोरी ने युवक पर नशीला पदार्थ खिलाकर खेकड़ा में लाकर रेप करने का आरोप लगाया। डॉक्टरी जांच में भी रेप की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया बुधवार को आरोपी युवक को न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड तैयार कराकर बिहार ले जाया जाएगा।