{"_id":"59b52b844f1c1bf07f8b5a74","slug":"41505045380-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी के अभियान में फिर तीन थानों की पुलिस रही नाकाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी के अभियान में फिर तीन थानों की पुलिस रही नाकाम
Updated Sun, 10 Sep 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। वारंटी और वांछितों की धरपकड़ के लिए चलाए गए एसपी के अभियान में तीन थानों की पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है। सुनगढ़ी, बिलसंडा, हजारा पुलिस एक भी गिरफ्तारी नहीं कर सकी। जबकि 11 थानों से 36 लोगों की गिरफ्तारी कर उनका चालान कर दिया गया है।
शनिवार रात को एसपी कलानिधि नैथानी ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को विभिन्न मुकदमों में वांछित और वारंटी की गिरफ्तारी कराने के निर्देश देते हुए विशेष अभियान चलाया। इसकी मानीटरिंग की जिम्मेदारी एएसपी रोहित मिश्रा और सर्किल अफसरों को दी गई। जिसके बाद टीमें बनाकर धरपकड़ कराई गई। कोतवाली सदर से एक वांछित तीन वारंटी, गजरौला से दो वांछित, तीन वारंटी, जहानाबाद से दो वारंटी, अमरिया से एक वांछित, न्यूरिया से दो वारंटी, बीसलपुर एक वांछित, सात वारंटी, दियोरियाकलां से दो वारंटी, बरखेड़ा से एक वांछित, पूरनपुर से तीन वारंटी, माधोटांडा से एक वांछित दो वारंटी, सेहरामऊ उत्तरी से एक वांछित चार वारंटी समेत कुल 36 को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ कर उनको जेल भेजने से कही न कही क्षेत्रीय अपराध में कमी आती है। जनता को भी भयमुक्त समाज होता है। जिन थानों की पुलिस लापरवाह रही है, उनको सख्त हिदायत दी है।
विज्ञापन
-------