फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दहेज लोभी युवक से निकाह के दौरान बाईक मांगने पर युवती ने निकाह करने से साफ किया इंकार, बारात को लौटाया वापस।

दहेज लोभी युवक से निकाह के दौरान बाईक मांगने पर युवती ने निकाह करने से साफ किया इंकार, बारात को लौटाया वापस।

Fri, 08 Sep 2017 01:16 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
दहेज लोभी युवक से निकाह के दौरान बाईक मांगने पर युवती ने निकाह करने से साफ किया इंकार, बारात को लौटाया वापस।
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर में खड़ौली से बारात लेकर निकाह करने पहुंचे दूल्हे के निकाह पढ़ते समय दहेज में बाइक की मांग करने पर दुल्हन ने दहेज लोभी दूल्हे से निकाह करने से इंकार कर दिया। आक्रोशित दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे समेत बारात को बंधक बना लिया। पंचायत में शादी से इंकार करने पर लड़के पक्ष पर खर्च हुए रुपये में से एक लाख साठ हजार रुपये देने तय किए। देर रात्रि रुपये देने के बाद ही जाने दिया।
मेरठ क्षेत्र के ग्राम खड़ौली से खेकड़ा में बृहस्पतिवार को बारात आई हुई थी। शाम करीब छह बजे जब मैरिज होम में मौलवी द्वारा निकाह पढृाया जा रहा था। तभी दूल्हे ने दहेज में बाइक की मांग रख दी। दहेज में बाइक की मांग रखते ही युवती ने दहेज लोभी पति से शादी करने से साफ इंकार कर दिया और अपने परिजनों को कहा वह दहेज लोभी के साथ निकाह नहीं करेगी। इससे युवती के परिजन भी आक्रोशित हो गए और उन्होंने दूल्हे समेत बारातियों को बंधक बना लिया और कहा वह अब शादी नहीं करेंगे। कहा शादी में अब तक हुए खर्च दान दहेज की धनराशि देनी होगी। अन्यथा कानूनी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

कुछ लोग दोनों पक्षों में सहमति कराने में जुट गए और करीब चार घंटे चली पंचायत में लड़की पक्ष के लोगों ने कहा उन्होंने जो भी खर्च किया है। वह उसे देने के बाद ही जाने देंगे। खाने में जो खर्च हुआ है उसे नहीं लेंगे। हालांकि कई बार वर पक्ष के लोगों ने कहा वह अपने पुत्र का निकाह करना चाहे हैं। लेकिन लड़की पक्ष टस से मस नहीं हुआ। देर रात्रि करीब दस बजे दोनों पक्षों में एक लाख साठ हजार देने पर सहमति हो गई। देर रात्रि लड़के पक्ष की तरफ से एक लाख साठ हजार रुपये लड़की पक्ष को देने के बाद निकाह करने की चाह लेकर आया दूल्हा, उसके परिजन एवं बाराती बुझे मन से वापस लौट गए। लड़की पक्ष के लोग अन्य युवक से निकाह करने के लिए अपने परिचितों से संपर्क करने में जुटे गए, ताकि फिलहाल में ही उसका निकाह कर दिया जाए। जबकि उसकी दूसरी बहन का परिजनों ने निकाह कर बारात को रवाना कर दिया। लड़की के पिता का कहना है कि उन्हें अपनी पुत्री पर नाज है। जिसे दहेज लोभी युवक से निकाह करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed