फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   छात्रा के अपहरण की कोशिश करने वाला प्रधानपुत्र गिरफ्तार

छात्रा के अपहरण की कोशिश करने वाला प्रधानपुत्र गिरफ्तार

Fri, 16 Jun 2017 05:43 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
छात्रा के अपहरण की कोशिश करने वाला प्रधानपुत्र गिरफ्तार
पीलीभीत। दिनदहाड़े जिम गेट पर छात्रा से मारपीट करने के बाद उसका अपहरण करने की कोशिश करने वाला प्रधान का दबंग बेटा अभिषेक गंगवार आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सुनगढ़ी पुलिस ने आरोपी को छतरी चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने प्रेम प्रसंग के चलते वारदात को अंजाम देने की बात कही। एसपी ने खुलासा करते हुए आरोपी को मीडिया के समक्ष पेश किया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी की निवासी एमएससी की छात्रा 13 जून की दोपहर पौने तीन बजे छोटी बहन के साथ स्टेशन रोड स्थित एमए कॉपलेक्स में रॉक जिम पर गई थी। यहां पर गौनेरीदान के प्रधान हरचरन गंगवार का दबंग बेटा अभिषेक बाइक से आ धमका। एक तरफा प्यार का इजहार करने के बाद छात्रा से मारपीट की और उसका अपहरण करने का प्रयास किया। पूरी वारदात जिम गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। तहरीर मिलने पर नामजद मुकदमा दर्ज कर सुनगढ़ी पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए। शुक्रवार सुबह एसएचओ गोपीचंद यादव, एसआई निर्देश कुमार ने मुखबिर से मिली सूचना पर छतरी चौराहा पर दबिश देकर आरोपी अभिषेक को धर दबोचा। उसको थाने लाकर पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया है। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि आरोपी ने बताया कि उसका ढाई साल से प्रेम प्रसंग था। पिछले कुछ दिनों से युवती उससे बातचीत नहीं कर रही थी। इसी को लेकर वह उससे बातचीत करने जिम गया था। जहां उसने गुस्से में वारदात कर दी। विवेचना के दौरान आरोपी पर छेड़छाड़ की धारा बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा उसके खिलाफ गुंडा एक्ट कार्रवाई के निर्देश भी सीओ सिटी निशांक शर्मा को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed