{"_id":"5cbb58eebdec22143149873e","slug":"31555781870-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम चौकी के पास महिला के कुंडल लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
असम चौकी के पास महिला के कुंडल लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पुलिस की शिथिलता से बदमाशों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। बाइक सवार दो लुटेरों ने शुक्रवार शाम असम पुलिस चौकी के पास एक महिला के कुंडल लूट लिए। हालांकि महिला के शोर मचाने पर जमा हुए लोगों दौड़ाकर एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि साथी बाइक लेकर भाग गया। पकड़े गए युवक के पास महिला से लूटे कुंडल बरामद हुए। सुनगढ़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के सिंधौरा बिंदुआ गांव निवासी भगवानदास शुक्रवार देर शाम पत्नी तारावती के साथ बाइक पर अपनी ससुराल जहानाबाद जा रहे थे। असम पुलिस चौकी के पास पहुंचने पर पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों में एक ने झपट्टा मारकर तारावती के कानों के कुंडल लूट लिए। लुटेरे को देखते ही तारावती ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे कई राहगीर जमा हो गए। भगवानदास से लोगों की मदद से पीछा करके एक लुटेरे को दबोचा लिया और जमकर धुनाई की। हालांकि उसका साथी बाइक लेकर भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लुटेरे को हिरास में ले लिया। पकड़ा गए युवक ने अपना नाम जगन्नाथ प्रसाद ग्राम वेलाडांडी थाना जहानाबाद बताया। इंस्पेक्टर एसपी सिंह ने बताया कि भगवानदास की ओेर से लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक जगन्नाथ शातिर अपराधी है। उसे बरखेड़ा थाना क्षेत्र में हुई लूट की एक घटना में सजा भी हो चुकी है। शनिवार को कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया है। दूसरे लुटेरे की तलाश जारी है।