फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गोकशी की फर्जी सूचना ने पुलिस को छकाया

गोकशी की फर्जी सूचना ने पुलिस को छकाया

Mon, 04 Mar 2019 10:38 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
गोकशी की फर्जी सूचना ने पुलिस को छकाया
करेली (बिलसंडा)। महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए एक तरफ पुलिस शिवालयों पर फोकस किए थी, वहीं एक व्यक्ति ने करेली गांव में गोकशी की सूचना दे डाली। जिसके बाद हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद जानवरों से सुरक्षा के लिए खेतों पर लगाए गए कटीले तारों में फंसकर गाय के घायल होने का मामला निकला। पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर गाय का इलाज कराया।एक व्यक्ति ने फोन कर सोमवार दोपहर पुलिस को सूचना दी कि करेली गांव के एक खेत में गोकशी की जा रही है। मामला एसपी तक पहुंचा तो शोर मच गया। एसपी मनोज कुमार सोनकर ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए बिलसंडा पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर पुलिस आनन-फानन में करेली गांव पहुंच गई और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी। इधर, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि मौके पर जाकर जांच की गई। मामला गोकशी का नहीं है। दरअसल, एक गाय खेत में लगे कटीले तारों में फंसकर घायल हो गई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed