{"_id":"5c7a7c96bdec227f1c76cba4","slug":"31551531158-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म की काशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहानाबाद। घर पर अकेली किशोरी से गांव के दो युवकों ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर पड़ोस के घर में गई पीड़ित की पत्नी मौके पर पहुंची तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। घटना के दो दिन बाद पिता से मिली तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 फरवरी को वह काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। पत्नी पड़ोस के एक मकान में गई हुई थी। घर पर उनकी 17 वर्षीय पुत्री कढ़ाई का काम कर रही थी। दोपहर करीब तीन बजे गांव के खतीब और मोहम्मद शोएब घर में घुस गए। आरोप है कि किशोरी को कमरे में ले गए और तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर किशोरी से मारपीट की गई। किशोरी के चीखने चिल्लाने पर पत्नी मौके पर पहुंची तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना दो दिन पहले की बताई है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।