{"_id":"5c2776cfbdec2256c065327d","slug":"31546090191-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने महिला सफाई कर्मी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने महिला सफाई कर्मी को पीटा
Sat, 29 Dec 2018 06:59 PM IST
zaidi saba
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Published by: zaidi saba
Updated Sat, 29 Dec 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकर्मियों में रोष, अधिकारियों को दी जानकारी
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव खांडेपुर में अपने गड्ढे में कूड़ा न डाले जाने से क्षुब्ध होकर दो दबंगों ने महिला सफाई कर्मी को डंडों से पीट दिया। पंचायत विभाग के सहायक विकास अधिकारी अवनीश कुमार गंगवार ने बताया कि महिला सफाई कर्मी सुनीता देवी शनिवार को सुबह गांव खांडेपुर में रोज की तरह सफाई करने के बाद एकत्र हुआ कूड़ा भरकर गांव के बाहर निर्धारित स्थान पर डालने जा रही थी। इसी बीच रास्ते मेें गांव के ही दो दबंगों ने सफाई कर्मी से वह कूड़ा अपने गड्ढों मेें डालने को कहा। सफाई कर्मी ने उनसे यह कहकर मना कर दिया कि वह कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालेगी। इससे क्षुब्ध होकर दोनों दबंगों ने सफाई कर्मी से गाली गलौज करते हुए उसे डंडों से पीट दिया। सफाई कर्मी ने ब्लॉक कार्यालय आकर अन्य सफाई कर्मियों को पूरे मामले की जानकारी दी। इससे सफाई कर्मियों में रोष फैल गया। बीडीओ केबी सिंह को भी लिखित में पूरे मामले से अवगत कराया गया। इसकी तहरीर अभी कोतवाली में नहीं दी गई है। बीडीओ ने बताया कि उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी फोन पर दे दी गई है। उनकी अनुमति मिलने पर रिपोर्ट करा दी जाएगी।