फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जिला जेल से पांच बंदियों को अन्य जेलों में शिफ्ट किया

जिला जेल से पांच बंदियों को अन्य जेलों में शिफ्ट किया

Mon, 10 Dec 2018 01:20 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
जिला जेल से पांच बंदियों को  अन्य जेलों में शिफ्ट किया
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

जिला जेल में चोरी, लूट, डकैती और हत्या के मामले में बंद पांच बंदियों को जेल प्रशासन ने मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और मेरठ की जेलों में शिफ्ट किया। जेलर ने कहा कि जेल में बंदियों को कोई भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
सूत्रों के अनुसार जिला जेल में हत्या, लूट, डकैती और चोरी के मामलों में बंदी उपेंद्र, राजीव, पिंटू, मयंक व बुध्धू आदि बंद हैं। सूत्रों के अनुसार जिला जेल में आए दिन बंदियों के बीच मारपीट की घटनाएं घटित होती रहती है। साथ ही कुछ बंदी जेल में हुडदंग मचाते रहते हैं। इससे जेल प्रशासन के अधिकारी तंग आ चुके हैं। साथ ही जेल में बंद अन्य बंदी भी जेल में आए दिन होने वाले झगड़ों से खासे परेशान हैं। इससे जेल की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी।
विज्ञापन

रविवार को जिला जेल में बंद बंदियों के बीच फिर मारपीट हो गई। इससे जेल प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। और जिला प्रशासन ने जेल में हुड़दंग मचाकर जेल का माहौल खराब करने वाले बंदियों को रविवार को जिला जेल से अन्य जेलों में शिफ्ट करा दिया। जेलर सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि जेल में बंदी आपस में मारपीट करते रहते हैं। मारपीट के चलते उन्हें कई बार चेतावनी भी दी, लेकिन वह फिर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। जेल में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए रविवार को बंदी राजीव को गाजियाबाद जेल, उपेंद्र को मुजफ्फरनगर और पिंटू, मयंक और बुध्धू को मेरठ जेल में शिफ्ट कराया गया। जेलर ने कहा कि जेल में बंदियों को कोई भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed