फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सराफा दुकान में नकब लगाकर दस लाख की चोरी

सराफा दुकान में नकब लगाकर दस लाख की चोरी

Sun, 28 Oct 2018 12:51 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
सराफा दुकान में नकब लगाकर दस लाख की चोरी
सराफा दुकान में नकब लगाकर दस लाख की चोरी
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर कस्बा अमरिया में हुई वारदात
क्रासर...
एसपी समेत कई अफसर पहुंचे, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
अमरिया/पीलीभीत। बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर सराफा दुकान में नकब लगाकर घुसे चोर दस लाख कीमत के जेवरात समेट ले गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। फील्ड यूनिट और डाग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया गया, हालांकि ये नाकाफी साबित हुआ है। एसपी ने जल्द खुलासे के निर्देश देते हुए घटना में थाना अमरिया पुलिस के अलावा स्वाट और सर्विलांस टीम को लगाया है।
शहर के मोहल्ला साहूकारा निवासी अखिल गुप्ता की अमरिया कस्बे में शुभम ज्वैलर्स के नाम से सराफा की दुकान है। शनिवार सुबह तड़के चोरों ने बंद दुकान को निशाने पर ले लिया। छत के रास्ते नकब लगाने के बाद चोर दुकान में घुस आए। इसके बाद तिजोरी में लगे चार ताले तोड़ दिए और सामान खंगालना शुरू कर दिया। यहां से चोर 150 ग्राम सोना, छह किग्रा चांदी समेत दस लाख के जेवरात समेट ले गए। सुबह करीब चार बजे दुकान के पास रहने वाले शेर सिंह ने इसकी सूचना सराफा व्यापारी के नौकर कस्बा अमरिया निवासी माखनलाल को दी। जिसके बाद व्यापारी को इसका पता लगा तो उनके होश उड़ गए। कुछ ही देर में वह भाई कपिल गुप्ता व अन्य परिवारीजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना मिलने पर सीओ सदर योगेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष संदीप तोमर पुलिस बल के साथ पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड टीम को बुलाया गया। पीड़ित से पूरे मामले की जानकारी जुटाई गई। दोपहर को एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने भी मौके पर पहुंच घटना से जुड़ी जानकारी कर जल्द वर्कआउट के निर्देश दिए। पीड़ित अखिल गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ली है।
विज्ञापन

000
एक घंटे दुकान के भीतर रहे चोर
सराफा दुकान में वारदात करने वाले चोरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं था। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि नकब लगाने के बाद वह करीब एक घंटे तक दुकान के भीतर रहे। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने पर यह स्पष्ट हुआ कि चोर सुबह 2.40 बजे भीतर पहुंचे और 3.40 मिनट पर बाहर गए। यही नहीं दो कैमरे चोरों ने तोड़ भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
नहर तक जाकर रुक गया डॉग
पुलिस का सर्च डॉग घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर तक चलता रहा। इसके बाद वह शारदा नहर के पास जाकर रुक गया। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि चोर कहीं नहर पार से तो नहीं आए थे। इधर, फील्ड यूनिट की टीम ने भी फिंगर प्रिंट जुटाए हैं।
000
चार बताए जा रहे चोरी करने वाले
सीसीटीवी में कैद तस्वीर में भले दो चोर दिखाई दे रहे हो, लेकिन अगर सूचना देने वाले शेर सिंह की मानें तो चोरों की संख्या चार रही होगी। उसने बताया कि वह सुबह खटपट की आवाज सुनकर उठा तो दुकान की छत पर कुछ लोगों को देखा था। इसके कुछ देर बाद वह चले गए। यह भी कहा कि फोन न होने के कारण उसने दुकान के नौकर को घर जाकर सूचना दी। पुलिस शेर सिंह से भी पूछताछ में जुटी है।

000
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर सुरागरसी कराई जा रही है। थाना पुलिस के अलावा स्वाट और सर्विलांस टीम को लगाया गया है। सीसीटीवी फुटेज से भी मदद ली जा रही है। घटना का जल्द वर्कआउट कर आरोपी जेल भेजे जाएंगे।
बालेंदु भूषण सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed