फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी पुलिस

हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी पुलिस

Sat, 24 Jun 2017 05:27 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी पुलिस
पीलीभीत। छात्र रामप्रकाश की हत्या के मामले में पुलिस नामजद आरोपियों से पूछताछ के बाद हत्या और आत्महत्या को लेकर उलझकर रह गई है। परिवार वाले रंजिश से इनकार कर रहे है, वहीं नामजद आरोपियों की प्रारंभिक पूछताछ में संलिप्तता उजागर नहीं हो सकी। ऐसे में अब अधिकारी सुरागरसी कर वजह तलाशने में जुटे हैं।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मुड़िया रामकिसन गांव निवासी बीएससी के छात्र रामप्रकाश का शव रातभर लापता रहने के बाद बृहस्पतिवार सुबह मकान से सौ मीटर की दूरी पर खेत में पड़ा मिला था। उसकी कनपटी पर गोली लगी हुई थी और कांधे के पास से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। परिवारीजनों ने होली हुए मारपीट के विवाद में हत्या की आशंका जाहिर करते हुए गांव के अनोखेलाल और भगवंत के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एक दिन पूर्व दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। जिस पर उनको छोड़ दिया गया। हत्यारोपियों से पूछताछ के बाद मामला आत्महत्या की ओर भी मोड़ लेने लगा है। छात्र की मौत हत्या और आत्महत्या के बीच उलझने लगी है। दोनों ही मामलों में कारण क्या रहे? इसका जवाब तलाशने के लिए अफसर जुट गए हैं। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि सीडीआर को बारीकी से अध्यन किया जा रहा है। प्रेम प्रसंग को लेकर भी छानबीन शुरू कर दी गई है। हत्या या फिर आत्महत्या के पीछे वजह का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे है। अभी कोई प्रगति नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed