फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   हिस्ट्रीशीटर ने कर लिया पट्टे पर मिली जमीन पर कब्जा

हिस्ट्रीशीटर ने कर लिया पट्टे पर मिली जमीन पर कब्जा

Tue, 13 Jun 2017 05:23 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर ने कर लिया पट्टे पर मिली जमीन पर कब्जा
पीलीभीत। पट्टे पर मिली जमीन को एक हिस्ट्रीशीटर ने असलहों के बल पर कब्जा कर लिया। गांव के लोगों ने इसका विरोध किया तो उनकी पिटाई कर दी गई। खेती करने की कोशिश करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। कई बार शिकायतों के बाद भी कार्रवाई न होने पर पीड़ित ग्रामीणों ने अब एएसपी से दुखड़ा सुनाकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिमरिया ताराचंद के निवासी दर्जन भर ग्रामीणों ने एएसपी को दिए संयुक्त शिकायत पत्र में बताया कि वर्ष 2013 में उनको कृषि भूमि का पट्टा आवंटन किया गया था। राजस्व टीम ने 2014 में सभी ग्रामीणों को उनको पट्टे पर दी गई जमीन पर कब्जा दिला दिया था। इसके बाद से वह उक्त जमीन पर खेती कर रहे हैं। आरोप है कि जहानाबाद क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों की मदद से ग्रामीणों को पट्टे पर दी गई जमीन पर कब्जा कर लिया। उनको खेती करने से रोका जा रहा है। इसका विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया। इसकी कई बार प्रशासनिक अफसरों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित पक्ष ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत करने वालों में गेंदनलाल, खेमकरन, अनूप कुमार, करन सिंह, ताराचंद, कृष्णपाल, जमील अहमद, सर्वेश कुमार, अर्जुन सिंह, हरीश कुमार, रामबहादुर, जमुना प्रसाद, रीतराम, सौंदादेवी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed