{"_id":"2a6632aa0ca104930ce2dbfdbdd10237","slug":"28-banned-cattle-recovered-accused-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 प्रतिबंधित पशु बरामद एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
28 प्रतिबंधित पशु बरामद एक आरोपी गिरफ्तार
पूरनपुर/पीलीभीत।
Updated Thu, 19 Nov 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वध के लिए
विज्ञापन
ट्रक में भूसे की तरह भरकर ले जाए जा रहे 28 प्रतिबंधित पशुओं को पुलिस ने
बरामद कर रिछा निवासी तौहीद आलम को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक चालक और उसके
दो साथी पुलिस को देखकर भाग निकले।
बरामद पशुओं में पांच पशु मर चुके थे। एक अन्य स्थान से वध को ले जाए जा रहे चार प्रतिबंधित पशुओं के साथ शेरपुरकलां निवासी चांद मियां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी भागने में सफल हो गए।
एसआई राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि आसाम रोड से ट्रक में भरकर वध को प्रतिबंधित पशु ले जाने की सूचना पर गांव उदयकरनपुर के समीप घेराबंदी की गई। नानपारा से रिछा को ट्रक में ले जाए जा रहे पशुओं से भरे ट्रक को पकड़ लिया गया। ट्रक में 28 प्रतिबंधित पशु बरामद हुए। इसमें से पांच मृत निकले।
उन्होंने बताया कि ट्रक में सवार रिछा निवासी तौहीद आलम को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि ट्रक चालक मुन्ना और ट्रक में सवार दो लोग भागने में सफल हो गए।
उन्होंने बताया कि रिछा को पशु वध के लिए ले जाए जा रहे थे। बरामद पशुओं को गौशाला भेजा गया। जबकि मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराने के बाद दफन करवा दिया गया।
नगर चौकी इंचार्ज आरके पांडेय ने बताया कि वध के लिए प्रतिबंधित पशु ले जाने की सूचना पर भगवंतापुर नहर पटरी के समीप घेराबंदी कर चार प्रतिबंधित पशुओं को बरामद कर शेरपुरकलां निवासी चांद मियां को गिरफ्तार किया गया।
जबकि उसका साथी शेरपुरकलां निवासी एजाज और लाइनपार साहूकारा निवासी गुलफाम मौके से भागने में सफल हो गया।