फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पांच साल की मासूम से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

पांच साल की मासूम से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Apr 2019 06:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
पांच साल की मासूम से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार
पीलीभीत। चचेरे भाई के घर खेलने के लिए जा रही पांच साल की मासूम को नजदीक का ही एक 18 वर्षीय युवक बहला फुसलाकर बाग में ले गया। वहां दरिंदगी दिखाते हुए आरोपी ने बच्ची से छेड़खानी की। बच्ची को तलाशते हुए अचानक पिता वहां पहुंच गए तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की। आरोपी को भी पुलिस ने धर दबोचा। जिसके बाद पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कस्बा अमरिया के निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पांच साल की बेटी रविवार सुबह करीब 11 बजे कुछ ही दूरी पर स्थित अपने चचेरे भाई के घर खेलने के लिए जा रही थी। रास्ते में कस्बे के ही निवासी मुजीब ने उसको रोक लिया। बच्ची को बहला फुसलाकर आरोपी नजदीक के बाग में ले गया। जहां आरोप है कि बच्ची से अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी की। इधर, बच्ची के न मिलने पर पिता उसको तलाशने के लिए निकले। बाग के करीब पहुंचे तो आरोपी को बच्ची से छेड़खानी करते देखा। पिता के पहुंचने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। बच्ची से पूरी घटना की जानकारी कर पिता ने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर मनीराम सिंह ले बताया कि पिता से मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी मुजीब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed