फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   महिलाओं का वीडियो बनाना पड़ा महंगा, दो गिरफ्तार

महिलाओं का वीडियो बनाना पड़ा महंगा, दो गिरफ्तार

Sat, 20 Apr 2019 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं का वीडियो बनाना पड़ा महंगा, दो गिरफ्तार
पीलीभीत। महिलाओं से अभद्रता और उनकी वीडियो बनाना दो व्यक्तियों को भारी पड़ गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला कुंवरगढ़ निवासी मनोज सक्सेना और गंगोत्री पुरम कॉलोनी निवासी राजेश गंगवार का जमीन का पुराना विवाद है। मनोज सक्सेना का आरोप है कि उनकी जमीन पर आरोपी जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। शनिवार सुबह वह अपने घर पर बैठे थे। इस बीच आरोपी आए और परिवार की महिलाओं की मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। विरोध करने पर गाली गलौज कर झगड़ा फसाद किया। उधर, दूसरे पक्ष ने भी झगड़ा करने की बात कही। दोनों पक्ष शिकायत लेकर सुनगढ़ी थाने पहुंच गए। यहां राजेश के साथ बाग गुलशेर खां निवासी अश्वनी कटियार भी थे। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। इधर, मनोज सक्सेना और उनकी पत्नी थाना परिसर में ही जमीन पर बैठ गए और न्याय की गुहार लगाई। इस बीच राजेश पक्ष ने दंपती से अभद्र भाषा का प्रयोग कर दिया। पुलिस ने शांत कराने की कोशिश की, तो भी नहीं मानें। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी एसपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन का विवाद है। इसी को लेकर बातचीत की जा रही थी। इस बीच राजेश और अश्वनी ने गलत भाषा का प्रयोग किया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed