{"_id":"5c6fedcabdec227390332a25","slug":"21550839242-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार्जिंग के लिए मोबाइल लगाते वक्त करंट से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार्जिंग के लिए मोबाइल लगाते वक्त करंट से युवक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। मोबाइल को चार्जिंग के लिए लगाते वक्त करंट लगने से गांव धर्मापुर निवासी 20 वर्षीय विजयपाल की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने विजयपाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना बृहस्पतिवार शाम की है। गांव धर्मापुर में एक धार्मिक स्थल पर कार्यक्रम चल रहा था। गांव निवासी विजयपाल भी वहां मौजूद था। धार्मिक स्थल पर चल रहे जनरेटर की लाइन से विजयपाल ने मोबाइल चार्ज करने की कोशिश की तभी उसे करंट लग गया। इससे धार्मिक कार्यक्रम में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया। विजयपाल को देरशाम गंभीर हालत में इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।