फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दुकान खाली करने के लिए पहले धमकाया, फिर पीटा

दुकान खाली करने के लिए पहले धमकाया, फिर पीटा

Fri, 22 Feb 2019 06:10 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Fri, 22 Feb 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
दुकान खाली करने के लिए पहले धमकाया, फिर पीटा
पीलीभीत। दुकान खाली कराने के लिए दबंगों ने पहले व्यापारी को धमकाया। इसकी जब पुलिस से शिकायत कर दी गई, तो आरोपियों ने दुकान में घुसकर पिटाई कर दी। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने दो नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला पकड़िया निवासी वजरूद्दीन पुत्र रियाजुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी चूड़ी वाली गली में कॉस्मेटिक की दुकान है। मोहल्ला गोपाल सिंह निवासी तारिक शहाब उर्फ शब्बू, चूड़ी वाली गली निवासी शोएब दुकान पर कब्जा करना चाहते हैं। इसको लेकर 12 फरवरी को आरोपियों ने दुकान खाली करने का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर धमकियां दी गईं। इसकी शिकायत उसी दिन सुनगढ़ी पुलिस से की गई। इस पर पुलिस ने मामला जांच में टाल दिया, लेकिन आरोपी शिकायत का पता लगते ही झगड़ा फसाद करने लगे। दूसरे दिन 13 फरवरी को आरोपी अपने दो अज्ञात साथियों संग आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट की। दुकान खाली न करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। थाना पुलिस के सुनवाई न करने पर पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई। जिसके बाद अब कानूनी कार्रवाई की गई है। एसएसआई सुनगढ़ी पुष्कर सिंह ने बताया कि आरोपी तारिक शहाब, शोएब और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed