{"_id":"5b3bbcfc4f1c1ba2468b46b5","slug":"21530641660-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मियाद खत्म, ई-रिक्शा सीज करने की कार्रवाई शुरु","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मियाद खत्म, ई-रिक्शा सीज करने की कार्रवाई शुरु
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपंजीकृत ई-रिक्शा के पंजीकरण की मियाद खत्म होने के दूसरे दिन परिवहन विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर ई-रिक्शा सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को चेकिंग अभियान में टीम ने सात ई-रिक्शा सहित दस वाहन सीज किए हैं।
पिछले दिनों परिवहन विभाग द्वारा शहर में बिना पंजीकरण के दौड़ रहे ई-रिक्शा संचालकों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसमें उन्हें 30 जून तक पंजीकरण कराने के लिए कहा गया था। ऐसा नहीं करने पर एक जुलाई के बाद से अभियान चलाकर इन वाहनों को सीज करने की चेतावनी जारी की गई थी। एआरटीओ प्रशासन अमिताभ राय ने बताया कि शहर में चल रहे बिना पंजीकरण के ई-रिक्शा को 30 जून तक पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया था। उसके बाद भी लगभग सवा सौ चालकों ने ई-रिक्शा का पंजीकरण नहीं कराया है। इसके चलते अभियान चलाकर मंगलवार को टनकपुर हाईवे पर सात ई-रिक्शा सहित अमरिया में दो ओवरलोड ट्रक सीज किए गए हैं।
विरोध करने वाले हुए गायब
शहर में धड़ल्ले से दौड़ने वाले बिना अपंजीकृत ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग की टीम ने शिकंजा कसना शुरू किया तो कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए मंगलवार को परिवहन कार्यालय का घेराव करने की धमकी दी थी। जिला प्रशासन की सख्ती का असर यह रहा है कि मंगलवार को टीम का विरोध करने वाले सामने दिखे ही नहीं आए। लिहाजा, ई-रिक्शा सीज करने की कार्रवाई जारी रही।