फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दो समुदायो के लोगो के बीच हुए संघर्ष मे सात घायल, दोनो गांवो मे तनाव पूर्ण शान्ति, ईद के त्यौहार को लेकर गांव मे पुलिस फोर्स तैन

दो समुदायो के लोगो के बीच हुए संघर्ष मे सात घायल, दोनो गांवो मे तनाव पूर्ण शान्ति, ईद के त्यौहार को लेकर गांव मे पुलिस फोर्स तैन

Sat, 16 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
दो समुदायो के लोगो के बीच हुए संघर्ष मे सात घायल, दोनो गांवो मे तनाव पूर्ण शान्ति, ईद के त्यौहार को लेकर गांव मे पुलिस फोर्स तैन
बाइक टकराने के विवाद में संघर्ष, सात घायल
विज्ञापन


खेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम रटौल में गाड़ी से बाइक टकराने को लेकर दो समुदायों के लोगों के बीच हुए संघर्ष में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। गंभीर हालत के चलते एक पक्ष के पांच घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भेजा गया।

क्षेत्र के ग्राम घिटोरा निवासी तिलकराम के पिता डालचंद की गत दो दिन पूर्व मौत हो गई थी। उसका पुत्र तिलकराम अपने परिवार के लोगों नितिन, यशपाल, महेंद्र एवं राजेंद्र के साथ शुक्रवार सुबह कार में सवार होकर गढ़ गंगा अस्थिया गंगा में विसर्जित करने के लिये गया था। लौटते समय जब वह रटौल में पहुंचा तभी ग्राम रटौल निवासी मईनूदीन की बाइक कार से टकरा गई। इसी को लेकर दोनों सुमदायों के लोगों के बीच मारपीट हो गई। बाद में कई अन्य ग्रामीण पहुंच गए। दोनो पक्षो के बीच हुए संघर्ष में एक पक्ष के ग्राम घिटोरा निवासी राजेंद्र, तिलकराम, नितिन, यशपाल एवं महेंद्र तथा दूसरे पक्ष का मईनूदीन एवं एक अन्य समेत दोनो पक्षों के सात लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके बाद दोनो पक्षों के लोग घायलों को लेकर खेकड़ा थाने पर पहुुंचे। जहां से हालत गंभीर होने के चलते घिटोरा निवासी पांच घायलों को परिजन ने दिल्ली के अस्पताल में ले गए। उधर, दोनों गांवो के लोग समझौता कराने के प्रयास में जुटे रहे। पुलिस का कहना है कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed