फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कॉलेज से घर जा रही प्रधानाचार्य से गाली गलौज, धमकाने का आरोप

कॉलेज से घर जा रही प्रधानाचार्य से गाली गलौज, धमकाने का आरोप

Fri, 22 Feb 2019 07:22 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Fri, 22 Feb 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज से घर जा रही प्रधानाचार्य से गाली गलौज, धमकाने का आरोप
बीसलपुर। पति से चल रहे विवाद में कुछ लोगों ने मेनका गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. चंद्रमुुखी से सरेराह गाली गलौज की। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकाया गया। इसकी कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। कोतवाली पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए प्रधानाचार्या ने सीओ से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। मेनका गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. चंद्रमुखी ने बताया कि बीते दिनों उनके पति बिट्टू का मोहल्ला दुर्गाप्रसाद के रहने वाले कुछ युवकों से विवाद हो गया था। रविवार शाम को वह कॉलेज में चल रहे ताइक्वांडो क्लास के समाप्त होने पर घर जा रही थीं। इस बीच उक्त लोग बाइक से नशे की हालत में पीछा करने लगे। पहले तो उन्होंने आरोपियों को अनदेखा कर दिया। कुछ ही देर में आरोपियों ने उनका नाम लेकर गाली गलौज शुरू कर दी। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकाया। साथ में दो बच्चे होने के कारण पीड़िता चुपचाप आगे चलती रहीं। हंगामा करने के बाद आरोपी बाइक से चले गए। इसकी उसी दिन कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई। आरोप है कि तीन घंटे तक पुलिस उनको टरकाती रही। बाद में जांच की बात कहकर टाल दिया। अब कई दिन बीतने के बाद भी कोई कानूनी कार्रवाई दी गई तहरीर पर नहीं की गई। आरोपियों पर लगातार अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए प्रधानाचार्या ने शुक्रवार को सीओ प्रवीण मलिक से मुलाकात कर दुखड़ा सुनाया। इस दौरान उनके साथ पीयूष मिश्रा, प्रवीण कुमार, राजा तिवारी, सुनील कुमार, सोनू, राहुल कुमार, रोहित आदि साथ रहे। सीओ ने मामले की जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

पुलिस मान रही पेशबंदी में शिकायत
प्रधानाचार्य की ओर से दी गई तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इसके पीछे पुलिस पेशबंदी में शिकायत मान रही है। प्रधानाचार्या की ओर से जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। उनकी तरफ से पूर्व में ही प्रधानाचार्या के पति के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। अब दी जा रही तहरीर को पुलिस इसी से जोड़कर देख रही है। हालांकि प्रधानाचार्या का साफ कहना है कि पूर्व में हुए विवाद से उनका कोई लेना-देना नहीं है। फिर उनको बेवजह क्यों परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed