फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   धारदार हथियार से सिर पर वार कर युवक की हत्या

धारदार हथियार से सिर पर वार कर युवक की हत्या

Fri, 22 Feb 2019 06:10 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Fri, 22 Feb 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
धारदार हथियार से सिर पर वार कर युवक की हत्या
जहानाबाद (पीलीभीत)। दोस्त के घर जाने की बात कहकर निकले युवक के सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। उसका शव मकान से 50 मीटर की दूरी पर अपने ही खेत में बनी झोपड़ी में पड़ा मिला। परिवार वालों की सूचना पर एसपी मनोज कुमार सोनकर समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे। पिता से मिली तहरीर पर पुलिस ने मृतक के दोस्त समेत दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के अडरायन गांव निवासी 27 वर्षीय महेंद्रपाल पुत्र मैकूलाल बहेड़ी (बरेली) में मोबाइल टॉवर पर काम करते थे। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे महेंद्रपाल घर से गांव के ही अपने दोस्त शंकर के यहां जाने की बात कहकर निकले। काफी देर बाद भी जब महेंद्र घर नहीं लौटे तो परिवार वाले चिंतित हो गए। उन्होंने महेंद्र की तलाश शुरू कर दी। शंकर के घर पूछने पर पता चला कि महेंद्र खाना खाकर काफी देर पहले निकल गए। इसके बाद परिजन उन्हें तलाशते हुए 50 मीटर की दूरी पर अपने खेत पर पहुंचे तो वहां झोपड़ी में महेंद्र का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। सिर पर धारदार हथियार की चोट का निशान था। सूचना मिलने पर कुछ ही देर में सीओ सदर योगेंद्र कुमार, जहानाबाद पुलिस के साथ पहुंच गए। मामले की जानकारी जुटाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार सुबह तड़के एसपी मनोज कुमार सोनकर भी गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद परिवार से मिले। उनसे काफी देर तक रंजिश आदि को लेकर जानकारी जुटाई। इसमें परिवार ने महेंद्रपाल के एक पुराने दोस्त से पांच माह से चल रही रंजिश में हत्या की आशंका जताई। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पिता मैकूलाल ने रंजिशन हत्या की आशंका जाहिर करते हुए नामजद तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आसपुर गांव निवासी राकेश और अडरायन गांव के तस्लीम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। फील्ड यूनिट की टीम ने भी सुरागरसी करते हुए घटनास्थल पर मिले खून समेत कई सैंपल जांच के लिए जुटाए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी जुटाई है। परिवार ने एक पुराने दोस्त समेत दो पर रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। खुलासे के कई थाना पुलिस के अलावा स्वाट-सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। - रोहित मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed