फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   खुद को कमरे में बंद कर मजदूर ने लगाई फांसी, मौत

खुद को कमरे में बंद कर मजदूर ने लगाई फांसी, मौत

Mon, 11 Feb 2019 11:22 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
खुद को कमरे में बंद कर मजदूर ने लगाई फांसी, मौत
पूरनपुर (पीलीभीत)। अज्ञात कारणों के चलते मजदूर ने प्लास्टिक की रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। पत्नी से सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पूरनपुर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। इसमें नशे की हालत में पत्नी से मारपीट करने के बाद खुद को कमरे में बंद कर आत्महत्या करने की बात निकलकर आई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कारण को लेकर परिवार वाले भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के घुंघचाई गांव निवासी कृष्ण कुमार का 27 वर्षीय पुत्र बृजेश दुबे मजदूरी करता था। करीब नौ माह से वह पूरनपुर के पंकज कॉलोनी में पत्नी अंशिका और तीन वर्षीय बेटे अभि के साथ किराए का कमरा लेकर रहता था। रविवार आधी रात के बाद बृजेश ने पत्नी से मारपीट की। फिर पत्नी और बच्चे को बाहर कर खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद प्लास्टिक की रस्सी से कमरे में कुंडे के सहारे फंदा लगा लिया। कई बार कहने के बाद भी दरवाजा न खोलने पर पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। इस पर कोतवाली और यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। फंदे पर लटके मजदूर को उतारकर सीएचसी पूरनपुर ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलने पर गांव से परिवार के अन्य लोग भी आ गए। उनसे पुलिस ने बातचीत कर जानकारी जुटाई, लेकिन वह विवाद और कारणों के बारे में कुछ नहीं बता सके। सोमवार को कोतवाली पूरनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई प्रशांत एटा में रहता है।
विज्ञापन

दो घंटे पहले भी किया था हंगामा
खुदकुशी करने से दो घंटे पहले भी काफी हंगामा हुआ था। पुलिस के अनुसार रात करीब 12 बजे नशे की हालत में बृजेश ने घर पहुंचते ही खुद को जीने की तरफ बंद कर लिया था। दरवाजा न खोलने पर पत्नी ने पुलिस को सूचना दी थी। इस पर यूपी 100 पुलिस मौके पर गई तो बृजेश भाग गया। इसके अलावा बीते साल जब बृजेश एक पुलिस अधिकारी के यहां प्राइवेट फॉलोअर के तौर पर नौकरी करता था। उस समय भी वह खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क नशे की हालत में उनके आवास पर पहुंचा था। जिसको लेकर मामला खासा चर्चा में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कराई थी बाबा और पोते की फोन पर बात
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक बृजेश के पिता कृष्ण कुमार इसको पारिवारिक विवाद से जोड़ते नजर आए। उनका कहना था कि कोई पुराना विवाद तो नहीं था, हो सकता है कि दंपति के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई हो, जिसमें बृजेश ने ऐसा कदम उठा लिया। बताया कि बृजेश का बेटा अभि घुंघचाई में उनके पास ही रहता था। चार दिन पहले ही वह पूरनपुर माता-पिता के पास गया था। रविवार को बृजेश ने उनकी बात फोन कर पोते से कराई थी। उस वक्त भी कोई विवाद नहीं प्रतीत हुआ।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी। बृजेश के नशे में पत्नी से मारपीट करने के बाद खुद को कमरे में बंद कर फंदा लगाने की बात सामने आई है। कोई अन्य वजह परिवार वाले भी नहीं बता सके हैं, न ही कोई कार्रवाई को तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। - केशव कुमार तिवारी, इंस्पेक्टर पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed