{"_id":"5c5f1820bdec227370400ced","slug":"201549735968-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खेल रहा बच्चा लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर खेल रहा बच्चा लापता
विज्ञापन
पीलीभीत। घर के बाहर खेल रहा आठ वर्षीय बालक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। परिवार वालों ने काफी तलाशा, लेकिन कोई पता नहीं चला। सुनगढ़ी पुलिस ने तहरीर मिलने पर गुमशुदगी दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव रंपुरा नत्थू निवासी गंगाप्रकाश सहकारी गन्ना विकास समिति में लिपिक हैं। वह काफी समय से समिति परिसर के आवास में ही परिवार के साथ रह रहे हैं। उनका आठ वर्षीय पुत्र दीपक गंगवार उर्फ निक्की स्प्रिंगडेल कॉलेज में कक्षा एक का छात्र है। आठ फरवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे निक्की घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक लापता हो गया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष पुष्कर सिंह ने बताया कि बच्चे की तलाश की जा रही है।