फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   साथी छात्र का मजाक उड़ाने पर हुए विवाद की रंजिश में की गई छात्र लवदीप की हत्या

साथी छात्र का मजाक उड़ाने पर हुए विवाद की रंजिश में की गई छात्र लवदीप की हत्या

Fri, 31 Aug 2018 11:33 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
साथी छात्र का मजाक उड़ाने पर हुए विवाद की रंजिश में की गई छात्र लवदीप की हत्या
साथी छात्र का मजाक उड़ाने पर की गई छात्र की हत्या
विज्ञापन

क्रासर
लवदीप हत्याकांड में पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट, दो गिरफ्तार
भाकियू जिला उपाध्यक्ष के भतीजे की गोली मारकर हत्या करने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। साथी छात्र की मजाक बनाने को लेकर एक दिन पहले छात्रों के दो गुटों के बीच हुए मामूली विवाद की रंजिश में छात्र लवदीप की बृहस्पतिवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के चाचा भाकियू जिला उपाध्यक्ष मंजीत सिंह की ओर से कोतवाली पुलिस ने चार छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी विनेश लवदीप की ही कोचिंग में पढ़ता है।
बृहस्पतिवार शाम पांच बजे पचपेड़ा प्रहलादपुर निवासी फार्मर अमरीक सिंह का पुत्र लवदीप सिंह ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी गर्दन पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि एक अन्य राहगीर करनापुर निवासी 17 वर्षीय धर्मप्रीत घायल हो गया था। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार रात छात्र के चाचा मंजीत सिंह की ओर से नगर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी विनेश पांडे, नीलेश पांडे, नीतेश पांडे और गांव पिपरिया जयभद्र निवासी कपिल पांडे के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की थी। देर रात तक कोतवाली में गुस्साए परिवारीजन गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमे रहे। रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पोस्टमार्टम में लवदीप सिंह को एक गोली लगने की पुष्टि हुई। शुक्रवार को छात्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि नामजद आरोपी विनेश पांडे और नीतेश पांडे को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि ट्यूशन पढ़ने वाले छात्रों में एक छात्र की मूंछ के पास मस्सा निकला था और बाल सफेद हो गए थे। इस पर आरोपी पक्ष उसको बूढ़ा कहकर चिढ़ाता था। इसको लेकर एक दिन पहले लवदीप के दोस्तों का उनसे विवाद हुआ था। इसी रंजिश में बृहस्पतिवार को आरोपी पक्ष ने हमला किया जिसमें लवदीप की हत्या कर दी गई। जबकि उसका सीधे तौर पर छात्रों के दो गुटों में चल रहे झगड़े से कोई लेनादेना नही था।
विज्ञापन

0000000
सीधे स्वभाव का था लवदीप
घटना से एक दिन पहले जब मारपीट हुई। तब उसमें लवदीप शामिल नहीं था। लोग बताते हैं कि लवदीप बहुत सीधे स्वभाव का था।वह तो ट्यूशन पढ़कर अन्य छात्रों के साथ घर के लिए निकला था कि घटना अंजाम दे दी गई। जिस छात्र का मजाक उड़ाया जाता था, वह भी घटना के दौरान मौजूद नहीं था। घटना को लेकर दूसरे दिन नगर के सेंट जोसेफ, एपी इंटर कालेज, जेसीज रिवर्डेल स्कूल सहित कई स्कूलों में शुक्रवार को अवकाश कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
दो आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। एक आरोपी विनेश उसी कोचिंग में पढ़ता है। उसी ने विवाद होने पर अपने साथी बुलाकर मारपीट शुरू कर दी थी। इसी दौरान चली गोली से लवदीप की जान चली गई। अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिशें दी जा रही हैं। - केके तिवारी, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed