{"_id":"5a1ebb874f1c1baf678bebf3","slug":"201511963527-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट के बाद गला दबाकर की गई थी नन्हेलाल की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट के बाद गला दबाकर की गई थी नन्हेलाल की हत्या
Updated Wed, 29 Nov 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 महीने बाद खुलासे में सफल हुई पुलिस, दो गिरफ्तार
मृतका का मोबाइल और चाकू बरामद, एसपी ने किया खुलासा
पीलीभीत। जनवरी माह में की गई रिक्शा चालक नन्हे लाल की हत्या का खुलासा करने में आखिरकार पुलिस को सफलता मिल गई। मात्र एक हजार रुपये और मोबाइल की लूटपाट के बाद उसकी पहचान के दो युवकों ने उसको गमछे से गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर हत्याकांड का खुलासा किया। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को दस हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
गजरौला थाना क्षेत्र के दियूरी गांव निवासी रिक्शा चालक नन्हे लाल पुत्र मूलचंद की चार जनवरी 2017 को गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। जहानाबाद थाना क्षेत्र के सियाबाड़ी पट्टी के पास रिक्शा चालक का शव गड्ढे में पड़ा मिला था। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। सुराग लगाने में असफल पुलिस ने इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। 11 महीने बाद बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में एसपी कलानिधि नैथानी ने प्रेसवार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। नन्हे लाल की हत्या नवाबगंज (बरेली) के ग्राम भोलापुर लामीखेड़ा निवासी फारूख पुत्र मुख्तयार और हरिद्वार (उत्तराखंड) के थाना गंगनहर रुड़की क्षेत्र के मोहल्ला तेलीवाला निवासी मोहम्मद अली पुत्र राशिद ने की थी। आरोपियों के पास से नन्हे लान का मोबाइल और चाकू बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी सवारी बनकर नन्हे लाल के रिक्शा में सवार हुए और उसको जहानाबाद की ओर ले गए। यहां उससे एक हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। आरोपी पहले मृतक के साथ में ही रिक्शा चलाते थे, इस पर नन्हे लाल ने दोनों को पहचान लिया। इससे घबराकर दोनों ने गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और भाग गए।
एसपी ने बताया कि फारूख पर बरेली में आठ और मोहम्मद अली पर हरिद्वासर में दो व नजीमाबाद बिजनौर में एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। दोनों आरोपियों को शाही रेलवे स्टेशन से सर्विलांस टीम की मदद से सोमवार देर शाम गिरफ्तार किया गया। एसपी ने वर्कआउट करने वाली टीम में शामिल एसएचओ जहानाबाद किरनपाल सिंह यादव, सर्विलांस सेल प्रभारी रेहान खां, साइबर सेल प्रभारी संदीप तोमर, कांस्टेबल मनोज सिंह, देवेंद्र, अंबरीश, अनुज कुमार, विवेक पटेल, नरेंद्र कुमार और कृष्णपाल को दस हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। इस मौके पर सीओ सदर योगेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
हत्याकांड में कुछ लोगों की नामजदगी परिवार की ओर से की गई थी, अब सही आरोपी पकड़े जाने से निर्दोष जेल जाने से बच गए हैं। गरीब परिवार से जुड़े नन्हे लाल की हत्या पुलिस के एक चुनौती थी, जिसका खुलासा एक बड़ी सफलता है।
कलानिधि नैथानी, एसपी